नैनीताल / हल्द्वानी : कोविशिल्ड की 12000 डोज पहुंची जिले में….

हल्द्वानी- जिले में कोविशील्ड की 12 हजार डोज पहुंच चुकी है। सोमवार को 18 वर्ष से 44 और 44 से ऊपर के करीब 8100 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि कोविशील्ड की 12 हजार डोज आ चुकी है। सोमवार को 11 35 स्थानों में वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। (संवाद)
कोरोना के नौ नए मरीज मिले
हल्द्वानी। जिले में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना संक्रमित चार भर्ती मरीजों का इलाज चल रहा है। जनरल बीसी जोशी कोविड केयर सेंटर में कोई मरीज भर्ती नहीं है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में ब्लैक फंगस के कोई मरीज भर्ती नहीं हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: हत्या व आगजनी के दोषी को किया बरी, HC ने कहा- मजबूत संदेह दोषसिद्धि का आधार नहीं
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…