उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 54 नए केस मिले, तो 50 हुए ठीक।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामले कम होने के साथ ही मरीजों की मौत थम गई है। लगातार चौथे दिन भी प्रदेश में कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। बीते 24 घंटे में 54 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 50 स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार शाम छह बजे तक 25618 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नैनीताल जिले में 10, देहरादून व हरिद्वार में आठ-आठ, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंह नगर में छह-छह, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में तीन-तीन, चमोली में दो, टिहरी व उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। चंपावत व पौड़ी जिले में कोई नया मामला नहीं मिला है। 

प्रदेश में 22 जुलाई के बाद कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। कोविड काल में अब तक 7359 की मौत हुई हैं। वहीं, 50 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर 327766 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। 638 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…