संत रविदास की 650वीं जयंती: BJP की समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड, दून से हरिद्वार तक होंगे कार्यक्रम

संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही अखिल भारतीय समरसता यात्रा आज मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचेगी। यात्रा का कुल्हाल गेट विकासनगर में स्वागत होगा। इसके बाद यात्रा देहरादून, ऋषिकेश एवं हरिद्वार होते हुए रुड़की के धनौरी पहुंचेगी। जहां विशाल जनसभा आयोजित होगी।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, झाझरा, प्रेमनगर, देहरादून, माजरी ग्रांट, हर्रावाला, नेपाली फार्म, ऋषिकेश एवं हरिद्वार होते हुए धनौरी पहुंचेगी।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। धनौरी जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा शिवेश कुमार राम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश के मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। घुनियाल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत करें।

 

 

गुरु रविदास के समरसता एवं मानव कल्याण के संदेश को आत्मसात करें। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह-संयोजक कुलदीप रावत, प्रदेश सह-संयोजक समरसता यात्रा सीताराम भट्ट, प्रदेश मोर्चा कार्यालय प्रभारी दयाराम एवं जिला प्रभारी रुद्रप्रयाग और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित मोहन उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी का इंतजार, 21 दिन पहले सौंपा था
  • Related Posts

    देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, चालक ने अस्पताल में तोड़ा दम

    ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर सोमवार रात करीब 11 बजे देवप्रयाग से तीन किलोमीटर आगे दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पीछे चल रहे ट्रक का चालक कुलदीप कुमार…

    खटीमा: CM धामी ने किया झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा

    मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर खटीमा में ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटकर मेले की शुरुआत की और शारदा तट पर पूजा-अर्चना…