हरिद्वार जिले के खानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मंजूरी का इंतजार है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान विधायक ने इस्तीफा सौंपा था।
बता दें कि विधायक की पत्नी सोनिया शर्मा ने जन निर्माण पार्टी पंजीकृत कराई है और कई सीटों पर उम्मीदवार उतारने की चर्चा है। 2027 का विधानसभा चुनाव जन निर्माण पार्टी से लड़ सकते हैं। उधर, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि इस्तीफे को स्वीकार करने से पहले परीक्षण किया जाता है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।








