नैनीताल /रामनगर : राज्य में आई आपदा के बाद श्रद्धालुओं ने किए मां गर्जिया के दर्शन ।

रामनगर (नैनीताल)। 17 और 18 अक्तूबर को कोसी नदी में आई बाढ़ की वजह से गर्जिया मंदिर परिसर को काफी नुकसान हुआ था। बीस दिन पूर्व मंदिर परिसर तक श्रद्धालु जा रहे थे लेकिन मंदिर में जाने पर पाबंदी थी। रविवार को विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ गर्जिया माता के दर्शन किए। विधायक प्रतिनिधि जोशी ने बताया कि अक्तूबर में आई बाढ़ से मंदिर की सीढ़ियां तक क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं, जिसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब स्थिति सामान्य हो गई और निर्माण कार्य पूरा होने पर फिर से मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।

और पढ़े  रामनगर: जंगल में हाथी का शव मिला, दो किलोमीटर तक हाथियों के लड़ने की आवाज आई
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…