उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 8 नए मरीज मिले, 174 हुई कुल संक्रमितों की संख्या ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 174 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को आठ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, हरिद्वार और पौड़ी में  एक-एक व देहरादून में दो और नैनीताल में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।

और पढ़े  देहरादून- अंकिता भंडारी: माता-पिता पहुंचे थाने, निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य और वकील के खिलाफ तहरीर
  • Related Posts

    उत्तराखंड: बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप

    बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के…

    उत्तराखंड: जमीन खरीदने से पहले सावधान…नैनीताल जिले में फर्जीवाड़े का मकड़जाल, खरीदार हो रहे ठगी का शिकार

    नैनीताल जिले में जमीन के कारोबार में भरोसे की बुनियाद हिल रही रही है और धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता जा रहा है। कहीं एक ही भूखंड के कई बैनामे कर…