उत्तराखंड : प्रदेश में आज 892 नए संक्रमित, 43 लोगों की मौत, 4 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 892 नए संक्रमित मिले और 43 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 4006 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 332900 हो गई है। वहीं, सक्रिय मामले घटकर 19283 पहुंच गए है।

संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीज ज्यादा होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं।

कोरोना से जारी लड़ाई में फायरमैन मनीष पंत पुलिस के महारथी के तौर पर सामने आए हैं। पूरे प्रदेश में लोगों की सेवा में लगी पुलिस के साथ मनीष ने अपनी अलग छाप पहाड़ों और सुदूर क्षेत्रों में छोड़ी है। उन्होंने 74 से अधिक लोगों को दवाएं पहुंचाई हैं। इसके साथ ही कई लोगों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से डॉक्टरों से संपर्क कराया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे दून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया स्वागत
  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की धज्जियां: प्रतिबंध के बावजूद छात्र दौड़ा रहे बाइक-स्कूटी, प्रशासन मौन

    काशीपुर शहर में धड़ल्ले से 18 साल से कम उम्र के किशोर बाइक और स्कूटी लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार स्कूल प्रशासन को छात्रों के…

    देहरादून क्राइम: धक्का देकर युवक को गिराया, फिर मारपीट कर उतारा मौत के घाट, 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    पटेलनगर के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में सीसीटीवी फुटेज से हत्या का राज खुला है। फुटेज में दो युवक अपने एक साथी…