उत्तराखंड : अजय भट्ट की फिसली जुबान, युवाओं के वैक्सीनेशन को लेकर कही बात… देखिए पूरी खबर

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बाद अब रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्ट की जुबान भी फिसल गई। उन्होंने 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए शीघ्र ही कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने के स्थान पर 14 वर्ष से 45 वर्ष के लोगों के लिए शीघ्र ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की बात कह दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ ही दिन पहले ऐसे ही एक बयान को लेकर सीएम तीरथ सिंह रावत भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे। 

दरअसल, गुरुवार को सांसद अजय भट्ट सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने के पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है। इसके बावजूद कुछ लोग सरकार को बदनाम करने के लिए वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए इस समय सबको एक साथ मिलकर कार्य करने की जरूरत है। 

सांसद भट्ट ने गुरुवार को रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज, ईएसआई अस्पताल और राधा स्वामी सत्संग भवन में बनाए गए टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा किया। उन्होंने डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को कोरोना संक्रमितों के इलाज में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। भट्ट ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू और वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी: सड़कें जख्मों से भरी...मरहम लगाने की रफ्तार धीमी, CM के निर्देशों का शहर में नहीं दिख रहा असर
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…