अयोध्या : बाढ़ का खतरा तो खत्म, लेकिन अब कटान की जद में आने लगे गांव

Spread the love

रामनगरी में बाढ़ का खतरा तो खत्म हो गया. लेकिन अब कटान की जद में आने को लेकर नदियों के किनारे बसे गांव के लोग काफी परेशान हैं. दरअसल पानी का बहाव बढ़ने के साथ जलस्तर बढ़ गया था जिससे सब कुछ डूब जाने का खतरा बना हुआ था लेकिन ये समस्या टली तो अब कटान की जद में आने का खतरा बढ़ गया है.आपको बता दें कि 2 दिन पहले सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर था लेकिन खतरे के निशान से केवल 5 सेंटीमीटर ऊपर है यानी 11 सेंटीमीटर जलस्तर घट गया है. जलस्तर घटने से जगह जगह कटान शुरू हो गई है. यह हाल अयोध्या जनपद में अकेले ढेमवा घाट के किनारे बसे लोगो का ही नही है बल्कि विल्हर घाट के किनारे भी ऐसे कई गांव है जो नदी के कछार में बसे है इन सभी गावो में कटान का खतरा उत्पन्न हो गया है।वही गॉव के ग्रामीणो ने बताया कि यह कटान लगभग 25 दिन से हो रही है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही, केवल लेखपाल और तहसीलदार आए थे और एसडीएम आए थे और देख कर के चले गए. उन्होंने यही कहा कि घर खाली कर दो और स्कूल में रहो.उनका कहना है कि वे अपना घर छोड़कर कहां जाएं.वहीं केंद्रीय जल आयोग की माने तो नेपाल से छोड़े गए पानी और पहाड़ों पर ज्यादा बारिश होने की वजह से जो बैराज है वह बारिश के पानी को रोक नहीं पाया है. अचानक से उनको पानी छोड़ना पड़ा. इस वजह से सरयू का जलस्तर बढ़ गया. प्रशासन ने खतरे के निशान को देखते हुए लोगों को अलर्ट किया है जहां-जहां पर लोगों को समस्याएं हो रही हैं उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है और उनको राहत सामग्री दी जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने किए रामलला के दर्शन

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर हो रहा श्रीबांकेबिहारी मंदिर का ढांचा, छज्जों और दीवारों में आईं दरारें, ASI की रिपोर्ट में खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पास मंगलवार को एक भवन का छज्जा गिरने से नौ श्रद्धालु घायल हो गए थे, लेकिन खतरे और भी हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर…


    Spread the love

    होटल में प्रेमी के जीजा को देख प्रेमिका ने छिपने के लिए चुनी ऐसी जगह, कोई सोच भी नहीं सकता

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकपुर मोड़ (मुरारी चक्की) के पास स्थित कुर्रा मोड़ पर एक होटल में  महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *