अयोध्या : अब धर्माचार्य सुनाएंगे देश विदेश में राम मंदिर निर्माण की गाथा ।

रामनगरी में राम मंदिर निर्माण की गाथा देश विदेश में संत धर्माचार्य सुनाएंगे
जिसके लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ी योजना तैयार की है इस योजना के तहत भव्य मंदिर निर्माण की पूरी जानकारी अब देश भर के संत धर्माचार्य को भी दी जा रही है। जिसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तरफ से देश के विभिन्न संप्रदाय के 200 संप्रदायाचार्यों को पत्र भेजा गया।निमंत्रण पत्र में निवेदन किया गया अयोध्या आकर रामलला परिसर में दर्शन पूजन करें और निर्माण कार्य का जायजा लें।जिसकी जानकारी देते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी श्री प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 200 संप्रदायचार्यों को अनुमान लगाकर भेजा गया है, लेकिन उससे अधिक भी लोग हो सकते हैं. राम मंदिर आंदोलन से लेकर के राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तक जिन लोगों ने अपना योगदान दिया है. अपने संपूर्ण देश में विभिन्न संप्रदाय से जुड़े हुए संतो को निमंत्रित किया गया है.वही राम मंदिर निर्माण की जानकारी संतों को देने के उद्देश्य निमंत्रण भेजा गया है. निमंत्रण पत्र में लोगों को बताया गया है कि राम मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है उसका अवलोकन और मंदिर में दर्शन-पूजन करें.

और पढ़े  23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…