अयोध्या : कांग्रेस पार्टी का “जय भारत महासम्पर्क अभियान” पूरे जोरोशोर से प्रारंभ

75 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज से प्रारंभ किए गए “जन भारत महासम्पर्क अभियान” अंतर्गत अयोध्या जनपद की 124 न्याय पंचायतों व महानगर के वार्डों में क्षेत्र के हर घर पर जाकर कांग्रेसजनों ने अपना परिचय देकर उनका कुशल क्षेम जाना,गांव में स्नेह भोज किया, मेरा गांव मेरा देश विषय पर संवाद कर खेती किसानी और गांव समाज की चर्चा किया और उनकी समस्याओं को नोट किया क्षेत्र के प्रधानों और बीडीसी से मुलाकात किया और चौपाल लगाकर अपनी बातों को उन तक पहुंचाया। पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री जी ने उपरोक्त अभियान के तहत अयोध्या विधानसभा की न्यायपंचायत देवगढ़ की ग्रामसभा खुशहालगंज,गोसाईगंज विधानसभा की न्यायपंचायत बीकापुर की ग्रामसभा नेवकबीरपुर और मिल्कीपुर विधानसभा की न्यायपंचायत देवरिया की ग्रामसभा करमडांडा में स्थानीयजनों के मध्य जनसम्पर्क कर उनका हालचाल जाना और आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए डॉ निर्मल खत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी आपकी समस्याओं से भलीभांति परिचित है और आपके दुख दर्द को समझती है और आपके हर वाजिब हक व हुकूक की लड़ाई सड़कों से लेकर संसद तक लगातार लड़ रही है श्री खत्री ने कहा उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी ने वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार आने पर उत्तर प्रदेश में बिजली का बिल हाफ,किसान भाइयों का बैंक कर्ज माफ एवं छुट्टा जानवरों की समस्याओं से तुरंत निजाद दिलाया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह,उग्रसेन मिश्रा, पूर्व विधायक माधव प्रसाद,ब्लॉक अध्यक्ष,न्याय पंचायत ग्राम अध्यक्ष ने भाग लिया। इसी क्रम में मसौधा ब्लॉक की न्याय पंचायत मधोपुर में पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने जनसंपर्क किया लोगों की समस्याओं को नोट किया इस अवसर पर वरि.कांग्रेसी नेता जनार्दन मिश्रा,वाजिद अली,हरिद्वार सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे। महानगर में लालबाग हनुमानगढ़ी स्वामी विवेकानंद श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में वेद सिंह कमल की अगुवाई में उमेश उपाध्याय,प्रवीण श्रीवास्तव,भरत गुप्ता,अहमद रज़ा रज्जू,चंचल सोनकर आदि कांग्रेसजनों ने जनसंपर्क किया और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। न्याय पंचायत मीरपुर कांटा में अध्यक्ष आरजे तिवारी किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश यादव इंद्रमोहन यादव त्रिभुवन यादव आदि ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर उनका कुशल क्षेम और समस्याओं को जानकर चौपाल लगाकर अपनी बातों को उनके बीच रखा। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कार्यक्रम 21 अगस्त तक लगातार प्रारंभ रहेगा इसी कड़ी में कल दिनांक 20 अगस्त को कांग्रेस जन प्रत्येक न्याय पंचायतों में प्रभात फेरी और श्रमदान स्वतंत्रा सेनानी परिवारों सैनिक परिवार सफाई कर्मी रसोईया आशा बहू शिक्षामित्र आदि को राजीव गांधी सम्मान समारोह आयोजित कर स्मृति चिन्ह एवं पत्र देकर सम्मानित करेंगे और खेती किसानी और गांव समाज की चर्चा और समस्याओं को नोट कर गांव के लोगों से संवाद करेंगे।

और पढ़े  आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…