अयोध्या : आयोध्या राम नगरी में 7500 वालंटियर 7.50 लाख दीप जलाकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

राम नगरी में 7500 वालंटियर 7.50 लाख दीप जलाकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड
राम नगरी अयोध्या में योगी सरकार के दीपोत्सव में अमृत महोत्सव की भी झलक दिखाई देगी,
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव बेहद खास स्वरूप में होगा। योगी सरकार ने अयोध्या को दीपों से जगमग करने की तैयारी शुरू कर दी। इस बार फिर अपने ही रिकार्ड को तोड़ते हुए 7500 वॉलिंटियर के दौरान 7.50 लाख दीप जलाए जाएंगे। जब कि पिछले वर्ष 5.50 लाख दीप जलाकर वर्ड रिकार्ड बनाया था। पर्यटन विभाग जिसकी तैयारी शुरू कर दिया है।
देश में मनाया जा रहा है अमृत महोत्सव की झलक इस बार दीपोत्सव में भी दिखाई देगी। मिली जानकारी के मुताबिक राम नगरी अयोध्या में 3 नवंबर को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा । इस आयोजन में पूर्व की भांति इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है साकेत महाविद्यालय से शोभा यात्रा, राम कथा पार्क में रामलीला व अन्य कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पूर्व की भांति ही किये जाने की योजना है लेकिन राम की पैड़ी पर स्थित होने वाले दीपोत्सव इस बात नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करेगी 2017 से शुरू हुए की दीपोत्सव के आयोजन में पहले ही वर्ष से लगातार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने का कार्य शुरू हुआ जिसे प्रत्येक वर्ष अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ते हुए दीपोत्सव की भव्यता बनी। इस वर्ष एक बार फिर अपने रिकॉर्ड को तोड़ कर विश्व में कीर्तिमान स्थापित करेंगा।

और पढ़े  23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…