सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा अचानक पहुंचे अयोध्या ।।

Spread the love

अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर की झलक पाने के लिये हर कोई बेताब है, इसके साथ भव्य राममंदिर के निर्माण का साक्षी बनना चाहता है, ऐसे में आये दिन कोई न कोई सेलिब्रेटी रामलला के दर्शन पूजन के लिये अयोध्या पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेता है। ऐसा ही कुछ नजारा उस समय अयोध्या में दिखाई दिया जब सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा अचानक अयोध्या पहुंच गए, इस दौरान उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन कर देश में सुख और समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। यहीं नहीं उन्होंने सरयू आरती कर पतित पावनी मां सरयू का आशीर्वाद किया। पत्रकारों से बात करते हुये उन्होंने कहा कि यह पल मेरे जीवन का सबसे सौभाग्यशाली पल है, क्योंकि मेरी हमेशा से इच्छा थी कि मैं भी रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लूं। उन्होंने कहा कि एक बार मुझे रामलला के दर्शन का मौका मिला था लेकिन तब मुझे मायूस होकर जाना पड़ा था,लेकिन आज जब भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू हो गया है, तो मुझे दर्शन करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि राममंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद एक गाना बनाया गया है, जो कोरोना काल के कारण रिकॉर्ड नहीं हो सका था, उसे अब रिकॉर्ड किया जाएगा। लखबीर सिंह लक्खा ने राममंदिर निर्माण को लेकर खुशी जाहिर करते हुये कहा कि जिस तरह से राममंदिर के मसले का समाधान हुआ है, उसी तरह अन्य मसलों का समाधान हो।


Spread the love
और पढ़े  ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व बसपा एमएलसी शहनवाज राणा के घर और सुधा स्टील से दो करोड़ नकद बरामद
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *