छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे अयोध्या, कांग्रेसियों ने किया स्वागत ।

अयोध्या पहुँचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जिला कांग्रेस के नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया अयोध्या जिले के ग्राम बीकापुर में उमड़े जनसैलाब को देखकर सभी नेता गदगद दिखे मंच पर मौजूद राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और निषादों के नेता लौटन राम निषाद निर्मल खत्री सभी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का माला पहना कर स्वागत किया पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने कहा कि एक निषाद नेता बिक गया और एक हमारे लौटन राम निषाद है जो सच मे निषाद समाज के हितैषी है आज छत्तीसगढ़ में जो विकाश हुवा है वो सिर्फ भूपेश बघेल के कारण हुवा है सरकार और निशाना साधते हुए खत्री ने कहा मोदी और योगी दोनों देश के लिए खतरा है कोरोना काल में इनकी सरकार में जनता परेशान रही और ऑक्सीजन के अभाव में जान चली गई । राट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा भाजपा सरकार में किसानों को ठगने का काम किया है इस सरकार में खाद्य बीज और कृषि उपकरण बहुत महंगे कर दिए और छुट्टा जानवर किसानो की खड़ी फसलों का नुकसान किया है जिससे न किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया है प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा भाजपा ने राम के नाम को बेचने का काम किया हैं चंदा चोरी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने मंच से नारा लगवाया “चंदा चोर गद्दी छोड़” प्रभु राम के मंदिर निर्माण का चंदा खाने वालो को अभी जनता जवाब देगी लल्लू ने कहा लखीमपुर प्रकरण में भाजपा के कैबिनेट मंत्री अजय मिश्रा आज भी खुले में घूम रहे है योगी का बुलडोज़र उनके ऊपर कब चलेगा ये सब भाजपा की उदासीनता दर्शाता है । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज दशरथपुर पहुँचकर बहुत अच्छा लग रहा है छत्तीसगढ़ का दशरथपुर से पुराना रिश्ता रहा है सरकार पर हमलावार बघेल ने कहा ये सरकार एक नाकामयाब सरकार है इस सरकार ने जनता के साथ वादा खिलाफी की है इस सरकार में किसान और युवा ठगा जा रहा है योगी जी को छत्तीसगढ़ से सीखना चाहिए इनके राज्य में इनके चहेते और किसानों के हत्यारे खुले में घूम रहे है उनपर कार्यवाही नही हो रही है जिसदिन ये घटना हुई प्रियंका गाँधी रातो रात घटनास्थल के लिए निकली लेकिन उनको सीतापुर में रोक लिया गया मुझे 4 घंटे ये कहके रोका गया कि आपके जाने से दंगा हो सकता है और धारा 144 लगी हुई है लेकिन उसी दिन प्रधानमंत्री अमृत महोत्सव में भाग ले रहे थे क्या उनके लिए कानून नही बना है इन सभी से बचना हो तो देश के युवा,महिलाएं और किसान इसबार कांग्रेस की सरकार बनाये और भाजपा की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंके।

Click here

और पढ़े  ब्रेकिंग- अयोध्या:- दीपोत्सव शोभायात्रा को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी
  • Related Posts

    महराजगंज: खनुआ बॉर्डर पर एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी…

    अयोध्या में सीएम योगी बोले- अब रामभक्तों पर नहीं चलेंगी गोलियां,जयश्री राम बोलने पर कोई नहीं चला सकेगा लाठी-डंडा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडे नहीं चला सकेगा। पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी…