महराजगंज: खनुआ बॉर्डर पर एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद निवासी मंजीत कुमार (33) एसएसबी की 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ में तैनात थे। मंगलवार देर रात करीब 1:40 बजे ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जवान के परिजनों को सूचना दी।

 

ढाई महीने पहले मंजीत के बड़े भाई की हुई थी मौत

बताया जा रहा है कि करीब ढाई महीने पहले मंजीत के बड़े भाई की मौत हो गई थी। वह तीन अक्तूबर को छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर आए थे। परिजनों और परिचितों के अनुसार, भाई की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। हालांकि, घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना पर एसएसबी के डीआईजी दीपक बरनवाल और डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने विभागीय स्तर पर जांच-पड़ताल की। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह और सोनौली थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ल भी घटनास्थल पर पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई।

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह ने बताया कि बीओपी खनुआ में तैनात मंजीत कुमार की गोली लगने से मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- दीपोत्सव से पहले रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी पर इलेक्ट्रिक क्रूज का संचालन शुरू।
  • Related Posts

    अयोध्या में सीएम योगी बोले- अब रामभक्तों पर नहीं चलेंगी गोलियां,जयश्री राम बोलने पर कोई नहीं चला सकेगा लाठी-डंडा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडे नहीं चला सकेगा। पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी…

    UP में चार जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, 17 नवंबर को होगा प्रारूप सूची का प्रकाशन

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने छह नवंबर को संशोधित कार्यक्रम को मंजूरी दे…