लालकुआं/मोटाहल्दू : संक्रमण से बचना है, वेक्सीन लगानी भी जरूरी है, अब क्या करें साहब, लाइन बहुत लंबी है!

Spread the love

कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए आज 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग वैक्सीनेशन कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दू में पहुंच रहे है। क्योंकि यहां आज से ही 18 प्लस वाले व्यक्तियों के लिए कोविड वैक्सीनेशन केंद्र खोला गया है।

आज सुबह से ही सैकड़ो लोगों की लाइन लगी हुई है, क्षेत्र के लोग वैक्सीनेशन करने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। क्योंकि काफी लंबे समय के बाद मोटाहल्दू में 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीनेशन केंद्र खोला गया है। हल्द्वानी, लालकुंआ व आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां तो उड़ ही रही है और कोरोना संकमण फैलने का भय भी पैदा हो रहा है। काफी लंबी कतार होने के वजह से तेज धूप में लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में वैक्सिंग लगाना भी जरूरी है और संक्रमण से बचना भी, अब प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सुरक्षा अपने हाथों से करनी पड़ेगी तभी यह वैक्सीनेशन अभियान सफल हो पाएगा। इसके साथ ही यहां 45 वर्ष से अधिक वाले लोगों को पहले से ही वैक्सिंग लग रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *