सोनिया सहरावत: एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा विवाद, आखिर क्यों सीजेपी और विपक्ष के निशाने पर आईं?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर विवादों में घिर गईं। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान वह जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही थीं।

अगले ही दिन सोनिया सहरावत सीजेपी के निशाने पर आ गईं। उनकी एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। सीजेपी ने आरोप लगाया कि इस पोस्ट के जरिए प्रदर्शनकारियों का अपमान किया गया है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जानकारी के अनुसार संबंधित इंस्टाग्राम स्टोरी बाद में हटा दी गई। स्टोरी में कथित तौर पर लिखा था, “जो खुद को नहीं सुधार सकते, वे देश को सुधारने निकले हैं।” हालांकि, इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया। इस पोस्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
सीजेपी और राजनीतिक प्रतिक्रिया
कथित पोस्ट सामने आने के बाद सीजेपी ने इसकी कड़ी आलोचना की। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह पोस्ट प्रदर्शनकारियों का मजाक उड़ाने वाली है और सुरक्षाबलों की कार्रवाई को सही ठहराती है। सीजेपी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम कॉकरोच हैं और कॉकरोच कभी नहीं मरते।” इसके बाद मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया।
महुआ मोइत्रा का निशाना
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस पोस्ट की आलोचना की। उन्होंने एक्स पर कथित इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि आरएएफ की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत की पोस्ट प्रदर्शनकारियों को “कॉकरोच” कह रही है। उन्होंने सहरावत की जानकारी सार्वजनिक करने और कानून के दायरे में लाने की बात भी कही।
सोनिया सहरावत कौन हैं?
सोनिया सहरावत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट हैं और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) में तैनात हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6.27 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके अकाउंट पर फिटनेस, डांस, ट्रेंडिंग रील्स, निजी जीवन और वर्दी में ड्यूटी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें साझा की जाती हैं।
और पढ़े  मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा तो निफ्टी 22500 के पार, जानिए पूरा हाल
  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…