दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज एक बार फिर से बड़ा फैसला लिया है। आज भी 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का निर्णय लिया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों को सूचित किया है कि आज सुबह 07:30 बजे से कई मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इन स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। हालांकि, महत्वपूर्ण इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन बदलने की सुविधा मिलती रहेगी।
यह चार दिन के भीतर तीसरी बार है जब प्रदर्शन के चलते राजधानी के प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े। लगातार दूसरी बार हुई इस कार्रवाई से नियमित यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन यात्रियों को पहले से पर्याप्त सूचना और वैकल्पिक परिवहन की बेहतर व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।





