दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत: हवा ने बदली राजधानी की फिजा, नोएडा-गाजियाबाद का कैसा हाल?

कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर को सोमवार को मौसम ने कुछ राहत दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 दर्ज किया गया। इसस पहले रविवार सुबह एक्यूआई 351 दर्ज किया गया था और शुक्रवार सुबह 403 एक्यूआई था। वहीं, नोएडा का एक्यूआई 179 और गाजियाबाद का 181 दर्ज किया गया।

दिल्ली में कहां कितना एक्यूआई?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में 204, आनंद विहार में 206, अशोक विहार 210, आया नगर 231, बदरपुर 191, बवाना 223, चांदनी चौक 272, डीटीयू 258, द्वारका सेक्टर-8 में 213 एक्यूआई दर्ज किया गया।
वही, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 214, आईटीओ 269, आईआईटी दिल्ली में 259, जहांगीरपुरी 242, लोधी रोड 156, मुंडका 251, नरेला 206, नॉर्थ कैंपस 260, ओखला फेज-2 में 191, पटपड़गंज में 192, पंजाबी बाग 280, रोहिणी 219, विवेक विहार 220 एक्यूआई दर्ज किया गया।
नोएडा में कहां कितना दर्ज किया गया एक्यूआई
सीपीसीबी के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 220, सेक्टर 116 में 158, सेक्टर 125 में 166, सेक्टर 150 में 168, सेक्टर-1 में 154, सेक्टर 39 में 125, सेक्टर 62 में 262 एक्यूआई दर्ज किया गया।
गाजियाबाद में कहां कितना एक्यूआई
सीपीसीबी के सोमवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, गोविंदपुरम में 86, इंदिरापुरम में 162, लोनी में 256 , संजय नगर में 164, वसुंधरा में 185 और वेव सिटी में 171 एक्यूआई दर्ज किया गया।
और पढ़े  दिल्ली में एक्यूआई 500 पार: नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम की भी हवा खराब, 5वीं क्लास तक हाइब्रिड मोड में पढ़ाई
  • Related Posts

    दिल्ली में ऐसी बर्बरता: शोरूम में बाल पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पीटा…फिर गला रेता, हत्या आरोपी सूरज गिरफ्तार

    मोतीनगर में कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली 19 वर्षीय शबनम की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी बहन के देवर सूरज को गिरफ्तार किया है। परिवार का…

    सांसों पर संकट: प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली, जहरीली हुई हवा, अभी राहत के आसार नहीं, जानें कहां कितना एक्यूआई

    राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता…