देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

तीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में स्नान के दौरान महत्वपूर्ण घाटों पर एसडीआरएफ की करीब आठ टीमें आधुनिक उपकरणों के साथ तैनात रहेंगी। एक टीम में करीब आठ जवान मौजूद रहेंगे। एसडीआरएफ मुख्यालय में मेला अवधि के लिए विस्तृत सुरक्षा और रेस्क्यू कार्ययोजना तैयार की गई है।

रेस्क्यू टीमों, आवश्यक संसाधनों और आधुनिक उपकरणों को परखने के बाद टीमों को तैनाती स्थलों के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है। हरिद्वार क्षेत्र में कांगड़ा घाट के पूर्वी और पश्चिमी तट, प्रेमनगर आश्रम घाट, बैरागी कैंप जैसे महत्वपूर्ण घाट में टीमों को तैनात किया जाएगा।
वहीं ऋषिकेश क्षेत्र में नाव घाट पर विशेष वाटर रेस्क्यू टीम, ढालवाला में एक डीप डाइविंग रिजर्व टीम तैनात रहेगी। जिसे जरूरत पड़ने पर तुरंत किसी भी स्थान पर रवाना किया जा सकेगा। नीलकंठ महादेव क्षेत्र में संभावित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, दुर्गम क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए विशेष सर्च एंड रेस्क्यू (एसएआर) टीम तैनात की जाएगी।
रेस्क्यू टीमों के पास मोटरबोट, इन्फ्लेटेबल रेस्क्यू बोट, डीप डाइविंग सेट, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, थ्रो बैग, रेस्क्यू रोप, स्ट्रेचर, प्राथमिक उपचार किट, सर्च लाइट, वायरलेस संचार उपकरण, सैटेलाइट फोन और अन्य आवश्यक आपदा राहत संसाधन उपलब्ध रहेंगे।
और पढ़े  देहरादून: झबरावाला गांव में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…