बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी: बदला मौसम का मिजाज, सफेद चादर से ढकी चोटियां, खूबसूरत नजारा, पारा गिरा, बढ़ी ठिठुरन

बदरीनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। धाम में बर्फबारी होने से चोटियों और आसपास के क्षेत्र का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। बर्फ की सफेद चादर से ढके धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट से ठिठुरन भी बढ़ गई है। सर्द हवाओं के बीच धाम में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।

बर्फबारी के चलते पूरे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम में आए बदलाव के बाद बदरीनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। बर्फबारी से धाम का नजारा भी पूरी तरह बदल गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

दीपावली से ठीक पहले उत्तराखंड में मौसम ठंड से राहत देगा। सूर्य की चमक बढ़ने से पहाड़ से लेकर मैदान तक के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि आज सोमवार को प्रदेश के जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

रविवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार तीन से सात नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

 

इससे पहले दो नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।

और पढ़े  देहरादून - 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात, ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…