कपड़े बदल रही महिलाओं को झांक रहा था मनचला, भीड़ ने पीटा,आरोपी भाग गया

Spread the love

रकी पैड़ी के पास कपड़े बदल रही महिलाओं को झांकते एक अधेड़ व्यक्ति को यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ ने जमकर पीटा। आरोप है कि यह व्यक्ति महिलाओं का वीडियो भी बना रहा था, जिसके बाद मौके पर जमकर बवाल हुआ। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। बवाल करीब आधे घंटे चला, इसके बाद पहुंची पुलिस केवल आरोपी को तलाशने के दावे करती फिर रही है। हालत यह है कि यह सारी घटना न केवल स्थानीय कारोबारियों के सामने हुआ बल्कि इसकी वीडियो बनाकर आम श्रद्धालुओं ने भी सोशल साइट पर अपलोड कर दिया है।

अब सवाल यह है कि आगामी कांवड़ और कुंभ को लेकर पुलिस प्रशासन कितना संजीदा है। बता दें कि सोमवार की देर रात हुई घटना में जो वीडियो सामने आया है इसमें हरकी पैड़ी के पास बने वस्त्र बदलने वाले कक्ष के भीतर का है। महिलाओं ने जब व्यक्ति को झांकते हुए देखा तो शोर मचाया। इसके बाद वहां मौजूद यात्रियों और स्थानीय कारोबारियों ने आरोपी को पकड़ लिया। भीड़ ने अधेड़ व्यक्ति की जमकर पिटाई की। स्थानीय कारोबारियों ने भी इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हरकी पैड़ी समेत समूचा क्षेत्र नशेड़ियों और भिखारियों का अड्डा बनता जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए ऐसी घटना की निंदा की है। हालांकि इसमें श्री गंगा सभा के किसी पदाधिकारी का कोई बयान नहीं आया है। वहीं ऐसे तत्वों के कारण धार्मिक स्थल की छवि खराब होते देख कारोबारियों ने कड़े सवाल उठाए हैं।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

और पढ़े  देहरादून- प्राथमिकी वापस न लेने पर परिवार को खत्म करने की धमकी का आरोप, जौनसारी लोकगायक पर FIR दर्ज

घटना के बाद हरकी पैड़ी पुलिस चौकी पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि पुलिस को घटना की जानकारी देर से मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। पुलिस को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बीते दिनों महिला के साथ मारपीट और एक नशेड़ी युवक के नदी में जान देने की कोशिश के बाद तैराकों से मारपीट की घटना की भी निंदा की है। उन्होंने मुकामी पुलिस चौकी की सक्रियता को लेकर भी सवाल उठाए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love