उत्तराखंड : मुख्यमंत्री रावत ने हर्रावाला में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में लिया भाग ।

तीरथ सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि योग साधना से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परंपरा की पहचान है।

योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत हुई है, जिससे पूरे विश्व में योग को लेकर जागरूकता बढ़ी है। कोरोना महामारी के दौरान भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इम्युनिटी बढ़ाने पर बल दिया है। योग अभ्यास से इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि कोरोना काल में योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बना कर स्वस्थ और सुरक्षित रहें।

कोरोना महामारी के कारण वर्चुअल योग दिवस
आयुष विभाग ने इस बार कोरोना महामारी के कारण योग दिवस पर वर्चुअल योग कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने खुद भी योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश भर से एक हजार लोगों से वर्चुअली जुड़े और उन्हें योग दिवस की बधाई दी। 

कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम में लोगों की संख्या सीमित रही। प्रदेश भर से एक हजार लोग वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम में योगाभ्यास के साथ ही योग के महत्व की जानकारी दी गई।

और पढ़े  देहरादून: 8 और 9 अक्तूबर को आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0, उत्पादकों को मिलेगा विपणन मंच
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…