नैनीताल: ऑरेंज अलर्ट के चलते प्रशासन सतर्क, अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल चालू रखने के दिए निर्देश

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 30 अक्तूबर को नैनीताल जनपद के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े इंतजामों को दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 24 घंटे अपने मोबाइल फोन चालू रखें और संबंधित कार्मिकों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ही तैनात रहने के लिए कहें। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम से संबंधित परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने लोगों को नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी। साथ ही मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने और अनावश्यक जोखिम नहीं लेने को कहा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का बढ़ेगा मानदेय, विस सत्र में मंत्री ने दी जानकारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…