भीषण सड़क हादसा : यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत ।

Spread the love

मथुरा के थाना नौहझील के यमुना एक्सप्रेसवे के 71 माइल स्टोन पर बेकाबू बस डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे साइड पर कार से टकराकर पलट गई। कार सवार चार और बस चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बस चालक को नींद की झपकी के कारण हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह खाली बस नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 71 के समीप बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी में पहुंच गई। उस तरफ आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार से बस टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि बस चालक और कार में चार लोगों की मौत मौके पर ही गई। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कार सवार मृतकों की नहीं हुई शिनाख्त
मथुरा के एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि खाली बस आगरा से नोएडा जा रही थी। चालक को झपकी आने से बेकाबू हुई बस नोएडा से आगरा की साइड पर पहुंचकर कार से टकराकर पलट गई। कार में सवार चार लोगों की मौत हुई है। कार सवार गाजियाबाद से आ रहे थे। 

बस चालक की पहचान बलवंत सिंह निवासी पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। कार सवार लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक साइड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया। इसके बाद जाम खुल सका।

और पढ़े  अयोध्या: नरपत डुकिया को राम मंदिर संचालन- प्रबंधन की कमान, SIT ने देखे दान में मिले आभूषण

Spread the love
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस- विधानभवन में CM योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण…


    Spread the love

    काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को काशी आजादी के जश्न में सराबोर रही। पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट परिसर, रेल इंजन कारखाना समेत सरकारी, गैर सरकारी और निजी संस्थानों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *