अयोध्या : रामनगरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे..

रामनगरी अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।तो वही प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सब प्रकार से देश की खुशहाली। भारत के लोगों की सुख समृध्दि आरोग्य मंगल कामना के साथ अयोध्या में अनुष्ठान किया है। शंकराचार्य ने शाश्वत सनातन धर्म के संस्कारों को स्थापित और संगठित किया है। इसका भाव लोक कल्याण था। लोक कल्याण के भाव से प्रधानमंत्री ने शंकराचार्य की समाधि का पुनर्निर्माण कराया है। उसी के लिए या भव्य कार्यक्रम आयोजित है। जो भारत को सक्षम राष्ट्र की भलाई के लिए स्थापित करेंगा। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे विपक्ष पर जमकर हमलावर बोला हैं, उन्होंने कहा विपक्ष कोशिश कर संस्कारों को सीखने की कर रहा हैं। जिसका अयोध्या प्रत्यक्ष गवाह है। यह प्रसन्नता का विषय है कि वह संस्कार सिख रहे है।पूजा अर्चन किसी दल का नही संपूर्ण भारत वासियों का है। यह संस्कार विश्व के अन्य देश ग्रहण करें यही भारत के ऋषि मुनियों की और शंकराचार्य के प्रति हम लोगों की सच्ची श्रद्धा सुमन है। केंद्रीय मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल यादव के एक होने पर कहा कि सभी प्रयास विपक्ष कर ले। मोदी युग योगी सरकार के लोक कल्याण की कानून व्यवस्था की विकास को जनता देख रही है।जनता को मालूम है कि जिस तरह लूट खसोट ये लोग कर चुके है भूल के अपना समर्थन नही करेगी।जनता जानती है कि वही जंगल राज फिर आ जायेगा।भारत के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

और पढ़े  ब्रज से अवध तक: कृष्ण नगरी में बुना जाएगा उत्तरप्रदेश फतह का तानाबाना, नितिन नवीन की अध्यक्षता में होगा मंथन
  • Related Posts

    झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी

    झांसी जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक तेज बहाव की चपेट में…

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…