बच्चों के सौदागर : ‘कबूतर’ और ‘कबूतरी’ बताकर बेचे जाते थे मासूम, मां ने लगाई अपनी ही बेटी की बोली ।।

Spread the love

उतरी जिला पुलिस की सब्जी मंडी थाना पुलिस ने नवजात बच्चों का सौदा करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं। बच्चों का सौदा करने के लिए आरोपी कोडवर्ड का इस्तेमाल करते थे। आरोपियों के मोबाइल के व्हाट्सएप से इसका खुलासा हुआ है। हैरानी वाली बात ये है कि आरोपियों में एक बच्ची की मां भी शामिल है जो अपनी ही बच्ची का सौदा कर रही थी।

इनकी पहचान गैंग लीडर तुलसी निकेतन, लोनी, गाजियाबाद निवासी महिला परवीन खातून (45), इसका साथी राजस्थान निवासी सतीश (35), इनकी तीसरी साथी मंगोलपुरी निवासी संतोष (35) और मोहन गार्डन, उतम नगर निवासी बच्ची की मां मधु सिंह (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से मधु को जेल भेज दिया गया है। बाकी को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने अब तक करीब छह बच्चों का सौदा किया है। पुलिस को इनके मोबाइल फोन से गैंग के कुछ और लोगों का सुराग मिला है। पुलिस की टीम उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
उतरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि शनिवार को तीस हजारी पुलिस चौकी, थाना सब्जी मंडी को सूचना मिली थी कि परवीन खातून नामक एक महिला नवजात बच्चों का सौदा करती है। सूचना के बाद पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई। इसके बाद एक टीम को जांच के लिए लगाया गया। सिपाही राकेश और अंजू को नकली ग्राहक बनाकर परवीन के पास भेजा गया। परवीन के साथ एक उसके साथी सतीश ने बताया कि मंगोलपुरी में रहने वाली संतोष नामक महिला के पास कोई बच्चा है
बताया कि नकली ग्राहक राकेश और अंजू परवीन और सतीश के साथ मंगोलपुरी संतोष के पास पहुंचे। बातचीत के बाद सौदा दो लाख रुपये में हुआ। इसके बाद मधु नामक महिला को बुलाया गया। वह बच्ची की मां थी। डील फाइल होने के बाद एडवांस के रूप में परवीन को 50 हजार रुपये सौंप दिए गए। बाकी रुपये सब्जी मंडी इलाके से देने की बात की गई। रास्ते में परवीन ने 30 हजार, मधु को, चार हजार सतीश और छह हतार संतोष को देकर बाकी 10 हजार खुद रख लिये।
सब्जी मंडी लाकर टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मधु ने बताया कि उसने 16 दिसंबर 2021 को ही बच्ची को जन्म दिया था। वह बच्ची नहीं चाहती थी। इसलिए उसने संतोष से बच्ची का सौदा करवाने के लिए कहा था। वहीं छानबीन के दौरान पुलिस को परवीन के मोबाइल से कई बच्चों के सौदा करने का पता चला है। शुरुआत में छह बच्चों के सौदा करने की बात सामने आई है। परवीन ने बताया कि वह नवजात बच्चों के बेचने वाले माता-पिता से संपर्क रखते थे। जिन दंपती को बच्चे नहीं होते वह चुपचाप ऐसे गैंग से बच्चे खरीदकर कानूनी प्रक्रिया से बचना चाहते हैं। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि परवीन के कुछ अस्पताल से भी संपर्क मिले हैं। परवीन और सतीश के खिलाफ पहले से दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज मिला है।
पुलिस को आरोपियों के मोबाइल के व्हाट्सएप से कई बच्चों की जानकारी मिली है। परवीन के मोबाइल से मिले संदेश में वह नवजात लड़कों के लिए कबूतर तो लड़कियों के लिए कबूतरी का शब्दों का इस्तेमाल करती हुई दिखती है। माना जा रहा है कि इनके गैंग के लोग दिल्ली-एनसीआर के अलावा आसपास के राज्यों में फैले हुए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर गैंग के बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

और पढ़े  दिल्ली के सरकारी स्कूलों में होगी 10000 शिक्षकों की भर्ती, पूरी व्यवस्था में बदलाव की कवायद

Spread the love
  • Related Posts

    इंस्टाग्राम- इंस्टा पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों को लेकर केंद्र सख्त, मेटा को जारी किया नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों के जरिए बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेंट (सीएसईएएम) को लेकर मेटा को सख्त नोटिस जारी किया है।…


    Spread the love

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में होगी 10000 शिक्षकों की भर्ती, पूरी व्यवस्था में बदलाव की कवायद

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों में वर्षों से चली आ रही शिक्षकों की कमी दूर करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि करीब 10…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *