पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भाजपा में हुए शामिल, आज ही कांग्रेस से दिया था इस्तीफा ।

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है।
कांग्रेस प्रवक्ता शशि वालिया और राजेंद्र अवाना ने भी आरपीएन सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ली। राजेंद्र अवाना कांग्रेस के प्रदेश सचिव थे।
भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि अगर देश में राष्ट्र निर्माण करना है और देश को आगे बढ़ाना है तो मैं एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से हमारे प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी प्रयास होगा अवश्य करूंगा। उन्होंने कहा कि 32 सालों तक मैं एक पार्टी में रहा ईमानदारी से, लगन से मेहनत की। परन्तु जिस पार्टी में इतने साल रहा अब वो पार्टी रह नहीं गई ना वो सोच रह गई जहां मैंने शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कई लोग मुझे कहते थे कि आपको भाजपा में होना चाहिए। उन सभी से मैं यही कहूंगा कि देर आए दुरुस्त आए

और पढ़े  ब्रिक्स के सफल सम्मेलन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, दुनियाभर के मीडिया ने दी प्रतिक्रिया
  • Related Posts

    महिला के इरादे ना भांप सका युवक: एप पर दोस्ती, मेट्रो स्टेशन पर बुलाकर ले गई घर, फिर …

    छावला थाना पुलिस ने एप के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को बुलाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं समेत सरगना मनदीप…

    डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका’, गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी

    दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित गुंडागर्दी और अदालती आदेशों के उल्लंघन की घटनाओं पर गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने चेतावनी दी…