फिर मिली दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस ने परिसर कराया खाली

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। पुलिस, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते तुरंत मौके पर पहुंचे और गहन तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस का कहना है कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और परिसर की गहन जांच की जा रही है। अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग स्कूलों को धमकी भरे संदेश मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमों के साथ दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की गई। जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। इन धमकियों के कारण स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इन धमकियों की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
हाल ही में दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न स्कूलों को ऐसे ईमेल प्राप्त हुए जिनमें उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिल्ली पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्राप्त ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि धमकी के स्रोत का पता लगाया जा सके।
और पढ़े  दिल्ली: जामिया प्रशासन की शिकायत पर मसूद और प्रतापगढ़ी समेत 3 सांसदों पर केस, माहौल खराब करने का आरोप
  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने मध्यप्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट

    भाजपा ने बुधवार को मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने एक बयान में कहा…

    3 बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज की मौत: कोच बोले- उसने अपने फ्लैट में आत्महत्या की, कारण स्पष्ट नहीं

    उत्तरप्रदेश के रहने वाले और तीन बार एशियन पैरा गेम्स में भाला फेंक के चैंपियन रहे नीरज यादव का मंगलवार को निधन हो गया। राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच…