संसद का मानसून सत्र- सत्र के 11वें दिन विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा फिर स्थगित

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो रही है। सरकार इस दौरान अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। लोकसभा में आज दो नए विधेयक पेश किए जाएंगे, जबकि कुछ अन्य विधेयकों को पारित कराने की कोशिश होगी।

 

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है। विपक्ष के हंगामे के कारण निचले सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित

सोमवार को विपक्षी सदस्यों के नारेबाजी करने और कार्यवाही में बाधा डालने के बाद लोकसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

मानसून सत्र की रणनीति पर विपक्षी नेताओं की संसद में बैठक

राज्यसभा में विपक्ष के नेता के कार्यालय में राज्यसभा और लोकसभा के विपक्षी नेताओं की सोमवार को बैठक हुई। इस बैठक में जारी मानसून सत्र के लिए विपक्ष की रणनीति तैयार की गई। बैठक में दोनों सदनों में विपक्ष के रुख को लेकर तालमेल बनाने और आज की कार्यवाही के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर आगे की रणनीति तय करने पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए: सांसद सागरिका घोष

टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन प्रदर्शनकारी बच्चों को माफ करने की बात कही, जिन्होंने कुछ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। हालांकि, असल में माफी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को मांगनी चाहिए।

और पढ़े  दिल्ली: राजधानी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने मध्यप्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट

    भाजपा ने बुधवार को मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने एक बयान में कहा…

    3 बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज की मौत: कोच बोले- उसने अपने फ्लैट में आत्महत्या की, कारण स्पष्ट नहीं

    उत्तरप्रदेश के रहने वाले और तीन बार एशियन पैरा गेम्स में भाला फेंक के चैंपियन रहे नीरज यादव का मंगलवार को निधन हो गया। राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच…