आज 100 लोगों के साथ पीएम आवास जाएंगे केजरीवाल,करेंगे एक और काम

म आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार दोपहर पीएम आवास तक अपने समर्थकों के साथ मार्च करेंगे। केजरीवाल और उनके साथी ई-20 पेट्रोल के विरोध में पार्टी मुख्यालय से दोपहर 12 बजे 100 लोगों के साथ निकलेंगे और पीएम को 2.33 लाख लोगों द्वारा हस्ताक्षरित याचिका सौंपेंगे। हालांकि, अभी तक दिल्ली पुलिस से मार्च की इजाजत नहीं मिली है।

ई-20 से देश की जनता परेशान
दिल्ली में कॉकरोच पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और राहुल गांधी के पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद अब आप ने दिल्ली में पीएम आवास पर पैदल यात्रा का बिगुल बजाया है। आप मुख्यालय में सोमवार को प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने दावा किया कि ई-20 को लेकर देश की जनता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है और गाड़ियां खराब हो रही हैं। आरोप है कि सरकार बिना तर्क दिए इसे जबरदस्ती थोप रही है।

 

टाउनहॉल में जनता का समर्थन
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि शनिवार को ई-20 के खिलाफ आयोजित टाउनहॉल में हॉल के अंदर-बाहर भारी भीड़ थी और करीब 7 लाख लोग इसे ऑनलाइन देख रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर या पीड़ित व्यक्ति आवाज उठाता है तो उसे ट्रोल करके और एफआईआर दर्ज कर धमकाया जाता है।

 

 

लोगों को जागरूक करने के लिए पीएम के नाम ऑनलाइन याचिका शुरू की
केजरीवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले पीएम के नाम ऑनलाइन याचिका शुरू की गई थी। अभियान के अंतर्गत मात्र कुछ दिनों में 2,33,238 लोगों ने हस्ताक्षर किए। एक माह पहले पीएम से मिलने के लिए समय भी मांगा था, लेकिन जवाब नहीं आया। मंगलवार को व्यक्तिगत रूप से वह और उनके पार्टी कार्यकर्ता पीएम को उनके आवास पर यह शिकायत सौंपने जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री उनसे मिलेंगे और उनकी बात सुनेंगे।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट: टी-3 में बढ़ी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता, 11 से 13 तक दिल्ली में व्यावसायिक वाहन नहीं आएंगे
  • Related Posts

    बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा 15,000…

    गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत…