कांवड़ यात्रा- नमो भारत के 17 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार आज से बंद

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सोमवार को घोषणा की है कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 4 से 12 अगस्त तक नमो भारत के 17 स्टेशनों के कई प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे। इन स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी सीमित रहेगी। ये अस्थायी प्रतिबंध प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार लगाए गए हैं। इनका उद्देश्य वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को सुगम बनाना है।

प्रभावित स्टेशनों में मोदीपुरम, मेरठ नॉर्थ, एमईएस कॉलोनी, बेगमपुल, भैंसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर, मेरठ साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर और गाजियाबाद शामिल हैं। अधिकांश स्टेशनों पर गेट नंबर-दो बंद रहेगा। बेगमपुल में गेट-दो और तीन बंद रहेंगे, जबकि दुहाई में गेट तीन और चार बंद रहेंगे। गाजियाबाद स्टेशन पर गेट तीन और पांच बंद रहेंगे। इन स्टेशनों के प्रभावित हिस्सों पर पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी।

 

एनसीआरटीसी ने यात्रियों को नमो भारत सेवाओं का उपयोग करने के लिए संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश और निकास द्वारों का उपयोग करने की सलाह दी है। निगम ने हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। नमो भारत ट्रेन सेवाएं सराय काले खां-मोदीपुरम कॉरिडोर पर सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। ट्रेनें 14 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हर आठ मिनट पर चलेंगी।

और पढ़े  जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा: एक दो नहीं अब तक हो चुके 3 मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां!
  • Related Posts

    बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा 15,000…

    गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत…