मौसम: उमस से हाल बेहाल, तेज बारिश का इंतजार, दो साल बाद अगस्त की सबसे गर्म रही सुबह

दिल्ली एनसीआर में बीते मंगलवार के बाद झमाझम बारिश नहीं हुई है। इससे उमस ने हाल बेहाल किया हुआ । पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में मानसून के कमजोर पड़ने के कारण तेज बारिश नहीं हो रही। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार यानी आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, उमस और गर्मी का ऐसा आलम रहा कि सोमवार की सुबह दो साल बाद सबसे गर्म रही।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 22 अगस्त 2023 को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं तीन दिन से कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है लेकिन लोगों को सावन वाली तेज बारिश का इंतजार है जिससे कि उमस से राहत मिल सके। सोमवार को सुबह घने बादलों से बारिश की उम्मीद बनी थी लेकिन बादल बरसे बिना चले गए। जबकि दिन भर उमस वाली गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 88 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता का स्तर 67 फीसदी रहा।

 

मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और सुबह व दोपहर के समय बारिश होने का अनुमान है। साथ ही शाम या रात को भी बारिश हो सकती है। वहीं पूरे सप्ताह भी हल्की बूंदाबांदी का अनुमान विभाग ने जताया है। चार से नौ अगस्त के दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। उमस अभी परेशान करती रहेगी।

और पढ़े  दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह-रेखा गुप्ता: इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले कानून-व्यवस्था पर चर्चा, क्या होगा?
  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने मध्यप्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट

    भाजपा ने बुधवार को मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने एक बयान में कहा…

    3 बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज की मौत: कोच बोले- उसने अपने फ्लैट में आत्महत्या की, कारण स्पष्ट नहीं

    उत्तरप्रदेश के रहने वाले और तीन बार एशियन पैरा गेम्स में भाला फेंक के चैंपियन रहे नीरज यादव का मंगलवार को निधन हो गया। राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच…