प्रदेश में खुला पहला ई सेवा केंद्र, अब आप लें सकते है ई सेवा केंद्र से न्यायालय संबंधित जानकारियां ।

Spread the love

नैनीताल –

न्याय प्रणाली में वादकारियों और प्रतिवादियों को जानकारी के अभाव में होने वाली दिक्कतों से बचाने के उद्देश्य से हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजे) की पहल पर न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायमूर्ति आरएस चौहान ने फीता काटकर किया।
रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी ने बताया कि ई-सेवा केंद्र उत्तराखंड राज्य का पहला सेवा केंद्र है। जल्द ही अल्मोड़ा में भी ई-सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके महत्व को देखते हुए भविष्य में सभी जिलों के जिला न्यायालयों में ई-सेवा केद्रों की स्थापना की जाएगी। ई-सेवा केंद्र में वादों की वर्तमान स्थिति, सुनवाई तिथि के साथ ही सुनवाई के लिए निर्धारित कोर्ट की भी जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि ई-न्यायालय परियोजना के तहत डिजिटल रूप से उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में पूछताछ एवं सहायता, जजों के अवकाश की सूचना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति से नि:शुल्क कानूनी सेवाओं का लाभ उठाने के बारे में लोगों का मार्गदर्शन भी किया जाएगा।

जस्टिस एप की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही एप डाउनलोड करने में भी सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति एनएस धानिक, न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूूर्ति आलोक कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार कंप्यूटर अंबिका पंत, एडवोकेट जनरल एसएन बाबुलकर, बार अध्यक्ष एएस रावत, सचिव विकास बहुगुणा सहित सभी रजिस्ट्रार व अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- शादी का झांसा देने वाले पर भड़की युवती, दो माह की गर्भवती बताकर पुलिस थाने में हंगामा
  • Related Posts

    नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी भवाली निवासी व्यापारी नेता नरेश पांडे को शुक्रवार को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (एफटीएससी) एवं अपर जिला…


    Spread the love

    हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव…महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *