हल्द्वानी- शादी का झांसा देने वाले पर भड़की युवती, दो माह की गर्भवती बताकर पुलिस थाने में हंगामा

हल्द्वानी शहर निवासी एक युवती सोमवार को कोतवाली पहुंची। उसने अल्मोड़ा के रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। वह युवक से शादी की जिद पर अड़ गई। पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। इस दौरान कोतवाली में घंटों तक गहमागहमी बनी रही।

 

युवती ने पुलिस को बताया कि अल्मोड़ा निवासी युवक हल्द्वानी में नौकरी करता है। एक साल पहले उन दोनों की मुलाकात हुई और नजदीकियां बढ़ गईं। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसने खुद को दो माह की गर्भवती बताया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया गया। काफी देर तक युवक के परिजन कोतवाली में युवती का मानमनोव्वल करते रहे लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ी रही। उसका कहना था कि युवक शादी नहीं करेगा तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। युवती ने खुद को दो माह की गर्भवती बताया है। देर शाम युवक और युवती के बीच समझौता हो गया।

 

कोतवाली में रोने लगी बहन
कोतवाली परिसर में युवक को हिरासत में लेने के बाद उसकी बहन रोने लगी। वह कभी भाई को तो कभी युवती को कोसती नजर आई। साथ में मौजूद परिजन उसे बार-बार शांत कराते रहे।

 

युवती की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई। दोनों बालिग हैं। कोतवाली में समझौता होने के बाद युवती ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। – अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी

और पढ़े  कोटद्वार: मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…