नैनीताल / लालकुआं : लंबे समय से चल रही कड़ी मशक्कत के बाद आज हुआ नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिज्म की लालकुआं इकाई का गठन ।

लालकुआं –

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिज्म की लालकुआं इकाई का गठन प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री सुरेश चंद्र पाठक की अध्यक्षता में किया गया, जिलाअध्यक्ष नैनीताल श्री महेंद्र सिंह नेगी, महानगर अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह मेहरा, जिला महामंत्री श्री सुरेंद्र मौर्या जी की उपस्थिति में हल्दूचौड़ में कुर्मांचल टाइम्स के कार्यालय में आयोजित किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष धर्मानंद खोलिया, उपाध्यक्ष ईश्वरी दत्त भट्ट, प्रेम सिंह दानू, महामंत्री गगन जोशी, कोषाध्यक्ष उर्बादत्त भट्ट, प्रचार/संगठन मंत्री विजय जोशी, सचिव शंकर दत्त पांडे,
कार्यकारिणी सदस्य – जगमोहन खोलिया,
पूर्णानंद पांडे, भोला दत्त कफलटिया
मनोनीत किए गए। कई पत्रकारों  ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिज्म की लालकुआं इकाई में सदस्यता ग्रहण की। बैठक में हल्दूचौड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री चंदू खोलिया, ग्राम प्रधान बी डी खोलिया, अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और अन्य सभी मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने लालकुआं इकाई को शुभकामनाएं दी।

और पढ़े  उत्तराखंड: अंकिता भंडारी मामले में CM धामी का वार, कहा-मुद्दाविहीन कांग्रेस अब सिर्फ झूठ और भ्रम के सहारे
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…