दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी, अस्पताल छोड़ने को मजबूर हुए मरीज, निकाला कैंडल मार्च।

Spread the love

नीट पीजी काउंसलिंग में देरी के खिलाफ डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। इसके चलते मरीजों का अब अस्पतालों में उपचार काफी मुश्किल हो चुका है। स्थिति यह है कि सफदरजंग सहित राजधानी के तमाम बड़े अस्पतालों से मरीज छुट्टी लेकर जाने को मजबूर हैं। हालांकि दिल्ली एम्स में डॉक्टरों की हड़ताल नहीं है लेकिन यहां मरीजों को एडमिशन भी नहीं मिल पा रहा।
उधर रेजिडेंट डॉक्टर भी विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। सोमवार को नई दिल्ली स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय के ठीक सामने आठ घंटे तक डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। देर शाम तक जब डॉक्टरों ने प्रदर्शन खत्म नहीं किया तो दिल्ली पुलिस उन्हें वहां से हटाया।
जानकारी के अनुसार सफदरजंग अस्पताल, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पांच अस्पताल और जीटीबी सहित कई अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल चल रही है। मरीजों को ओपीडी के अलावा इमरजेंसी इत्यादि में भी उपचार नहीं मिल पा रहा है। 

नोएडा से सफदरजंग अस्पताल पहुंचे सरदार सुरमेंद्र ने बताया कि उनकी दोनों किडनी और गॉल ब्लैडर खराब है। उनके पास इलाज और अपनी जान बचाने के लिए मोहलत बहुत कम है लेकिन इमरजेंसी में भी उन्हें हड़ताल की वजह से कोई डॉक्टर नहीं देख रहा है।
सुरमेंद्र ने यहां तक कहा कि डॉक्टर भगवान का रुप होते हैं लेकिन इन्हीं डॉक्टरों ने अभी मरीजों को मरने के लिए छोड़ दिया है। सुरमेंद्र की तरह यूपी के बरेली से यहां पहुंचीं रामवती का कहना है कि हम बरेली से आए इलाज कराने के लिए दिल्ली आए थे। एम्स में जब पहुंचे तो एक महीने बाद आकर इलाज कराने की सलाह दी। 

और पढ़े  Delhi- मालवीय नगर हादसे में 21 की मौत, ऐसी सभी इमारतों का निरीक्षण करने के निर्देश

इसके बाद वे सफदरजंग अस्पताल आए तो यहां पूरे दिन अस्पताल में रहने के बाद भी उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं मिला। बार बार बोलने के बाद भी अस्पताल में कोई मरीजों की सुनवा करने वाला नहीं है। इसी दौरान सफदरजंग अस्पताल के वार्डों में खाली स्ट्रेचर की तस्वीरें भी बाहर आने लगीं। वार्ड में यहां पहले से भर्ती मरीज अब अस्पताल छोड़कर वापस जा रहे हैं।

दरअसल नीट पीजी काउंसलिंग में देरी के चलते रेजिडेंट डॉक्टर बीते शुक्रवार से हड़ताल पर हैं। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से यह हड़ताल चल रही है। इसमें मुख्य तौर पर सफदरजंग अस्पताल के अलावा मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, हेल्थ यूनिवर्सिटी, भीमराव आंबेडकर मेडिकल कॉलेज इत्यादि के रेजिडेंट डॉक्टर शामिल हैं।

देर रात निकला कैंडल मार्च -👇

सोमवार देर रात दिल्ली एम्स परिसर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। रेजिडेंट डॉक्टरों ने परिसर में कैंडल मार्च करते हुए निदेशक कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करते हुए नीट पीजी की काउंसलिंग जल्द से जल्द कराने की मांग की है। इन्होंने दूसरे अस्पतालों में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल को समर्थन भी दिया है। हालांकि दिल्ली एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल नहीं है। यहां शुरूआत से ही काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    Meeting: इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू, खरगे-राहुल, सोनिया-ममता, अखिलेश-तेजस्वी समेत कई नेता मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveविपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज दिल्ली में आयोजित होगी। जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव के बाद की रणनीति पर मंथन होगा। वहीं, विधानसभा चुनावों…


    Spread the love

    एयर इंडिया के 3 विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंड इक्विपमेंट से टकराकर क्षतिग्रस्त, आंधी-बारिश बनी मुसीबत

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के टर्मिनल-2 पर खराब मौसम के कारण शनिवार को एक अप्रत्याशित घटना सामने आई. एयर इंडिया के तीन नैरोबॉडी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *