नए नियम लागू- आज से बदल रहे है कई बड़े नियम, जानें क्या-क्या होने जा रहे हैं बदलाव और क्या आपकी जेब पर पड़ेगा असर?

Spread the love

ब-जब नए महीने की शुरुआत होती है, तब-तब लोगों की नजर पहली तारीख पर रहती है। क्योंकि लगभग हर महीने की पहली तारीख से कुछ बदलाव जरूर हो जाते हैं।

कभी रेलवे का कोई नियम लागू हो जाता है तो कभी कोई और बदलाव हो जाता है। इसी क्रम में आज यानी 1 अगस्त 2026 से भी कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। चलिए जानते हैं …

 

 

1 अगस्त से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं?

पहला बदलाव

  • आज से रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियम बदलेंगे
  • दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे आज यानी 1 अगस्त से रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए नया टोकन आधारित सिस्टम लागू करने जा रहा है
  • इसका उद्देश्य आरक्षण काउंटरों पर भीड़ कम करना और टिकट बुकिंग को अधिक व्यवस्थित व पारदर्शी बनाना है
  • नए नियम के तहत टोकन जारी करने का समय तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय के अनुरूप रहेगा।
  • एसी तत्काल के लिए सुबह साढ़े 8 बजे से सुबह 9 बजे और नॉन एसी के लिए सुबह 9 बजे से साढ़े 9 बजे तक टोकन मिलेंगे
  • इसके बाद ही यात्री काउंटर से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे

 

सरा बदलाव

  • अगर आपको ITR भरने में देरी हुई है, तो ये आपको आज से भारी पड़ सकती है
  • दरअसल, वित्त वर्ष से जुड़ा इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर समय पर दाखिल नहीं करने वालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है
  • वित्तीय वर्ष के लिए बिना जुर्माने के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, लेकिन जो लोग इस तारीख तक रिटर्न फाइल नहीं कर पाए हैं
  • उन्हें आज यानी 1 अगस्त से बिलेटेड रिटर्न भरने पर आय के आधार पर भारी जुर्माना देना होगा
और पढ़े  अबू अल-दुहूर एयरबेस पर इस्राइली हमले से तनाव, UAE ने बताया- क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा

 

 

तीसरा बदलाव

  • आज से बैंकिंग शुल्क और क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव हो सकता है
  • आज यानी अगस्त की शुरुआत के साथ कई बैंक क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स, लेट पेमेंट चार्ज, सर्विस फीस में बदलाव कर सकते हैं
  • हालांकि, ये नियम सभी बैंकों पर लागू नहीं होते हैं। इसलिए इसके लिए अपने बैंक से संपर्क करें

 

चौथा बदलाव
  • आज यानी 1 अगस्त से C-KYC 2.0 लागू किए जाने की तैयारी है
  • देश के बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में ग्राहक सत्यापन को सुरक्षित बनाने के लिए ‘सेंट्रल नो योर कस्टमर’ यानी सीकेवाईसी 2.O सिस्टम लागू किया जा रहा है
  • C-KYC तहत ग्राहकों को 14 अंकों का एक यूनिक C-KYC नंबर मिलेगा
  • C-KYC का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि आपको हर बैंक, बीमा कंपनी या म्यूचुअल फंड में अलग-अलग KYC डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होगी
  • इस नए सिस्टम का उद्देश्य ग्राहकों की KYC प्रक्रिया को पहले से अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाना है

 

 

घटे LPG सिलिंडर के दाम
  • आज यानी 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतें कम हो गई हैं
  • समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि कोलकाता में कमर्शियल सिलिंडर के दाम 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये घटाए गए हैं
  • ऐसे में अब नई दरें लागू होने के बाद कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 2872.50 रुपये हो गई है
  • जान लें कमर्शियल LPG सिलिंडर वो सिलिंडर होता है जिसका इस्तेमाल होटल, रेस्तरां और शादी-पार्टियों जैसी जगहों पर किया जाता है
  • वहीं, सूत्रों के मुताबिक घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है
और पढ़े  दिल्ली में फिर सनसनी: कल्याणपुरी में झगड़े के बाद चाकूबाजी, 22 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली पुलिस को बुरी तरह मारा, पुलिसकर्मियों की आंखों में डाल दिया मिर्च पाउडर, ईंट-डंडों से किया हमला

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को बुरी तरह मारा। घटना 22…


    Spread the love

    पत्नी और 5 बेटियों को रोता छोड़ गए रमन: दो साथियों के साथ नहाने गए थे, यमुना नदी में डूबने से हुई मौत

    Spread the love

    Spread the love अलीपुर के हिरणकी गांव स्थित यमुना नदी में दो साथियों के साथ नहाने गए 40 साल के रमण मुखिया की डूबने से मौत हो गई। शोर शराबा…


    Spread the love