Omicron : ओमिक्रॉन ने बढ़ाई मोदी सरकार की चिंता, प्रधानमंत्री की बड़ी बैठक आज, केजरीवाल आज जारी करेंगे नए दिशानिर्देश ।

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ की बढ़ती रफ्तार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बाबत जहां स्वास्थ्य मंत्रालय में बैठकों का दौर जारी है वहीं आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसके अलावा आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बैठक बुलाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक के बाद दिल्ली के लिए वे नए दिशानिर्देश जारी करेंगे। ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की कुल संख्या अब देश में 247 हो गई है। इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 65, दिल्ली में 57, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 19 के साथ ही हरियाणा में पहला केस सामने आया है। वहीं गुजरात में बुधवार को ओमिक्रॉन के नौ मामले सामने आए हैं। गुजरात में कुल 23 केस दर्ज हो चुके हैं। केरल (24), उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में दो मामले जबकि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।

और पढ़े  3 साल से रच रहा था साजिश: हमाम का निकला अलकायदा कनेक्शन, प्रतिबंध के बावजूद कट्टरपंथी कैसे बना सह-पायलट?
  • Related Posts

    दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एलजी संधू ने किए 34 आईएएस-दानिक्स अफसरों के तबादले, नई नियुक्तियों के आदेश

    उपराज्यपाल ने राजधानी के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 34 वरिष्ठ आईएएस और दानिक्स अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम नई नियुक्तियों के आदेश जारी…

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…