क्या करें साहेब काम बहुत ज्यादा है…. सीएम योगी गिना रहे थे सरकार की उपलब्धियां, मंच पर सोते दिखे सांसद लल्लू सिंह चौहान..

Spread the love

बाराबंकी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बाराबंकी में करोड़ों की सौगात दी रहे थे। मंच से अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे थे। उस समय अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह मंच पर सोते दिखे। सांसद का मंच पर सोते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुख्यमंत्री के साथ मंच पर जिले के सभी विधायक और बाराबंकी के सांसद उपेंद्र रावत के साथ अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी मंच से अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह को सोते हुए देख कर सभी लोग अंचभित थे। सांसद का मंच पर सोते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि मुख्‍यंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज बाराबंकी के जीआइसी के ऑडीटोरियम पहुंचे थे। यहां उन्‍होंने 148.84 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें रामनगर, नवाबगंज, कुर्सी क्षेत्र की परियोजनाएं शामिल हैं। 148.84 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 186 विकास परियोजनाओं के अलावा 340 करोड़ की लागत की ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बिस्किट और बेकरी उत्पाद इकाई का निर्माण कार्य भी शामिल है। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए


Spread the love
और पढ़े  UP कैबिनेट: युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव, एमबीबीएस इंटर्न्स का भत्ता बढ़ा
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *