अयोध्या : राम मंदिर लार्सन एंड टूब्रो ही करेगी तरासी व राम मंदिर का निर्माण

लार्सन एंड टूब्रो ही करेगी तरासी व राम मंदिर का निर्माण
मंदिर निर्माण के लिए एलएन्डटी ने राजस्थान में कार्यशाला को खोले जाने के लिए ठेकेदारों से किया जिसव संपर्क
अयोध्या. राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए नींव निर्माण से लेकर पत्थरों की तरासी का कार्य व मंदिर निर्माण में पत्थरों को लगाए जाने का कार्य भी अब एलएंडटी के द्वारा ही किया जाएगा। जिसकी पुष्टि राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोनपुरा ने की है उनके मुताबिक आर्किटेक्ट इंजीनियर सिर्फ मंदिर निर्माण डिजाइन मुताबिक हो सके। इसके लिए सुपर विजन का कार्य करेंगे।
राम जन्म भूमि परिसर में मंदिर निर्माण को लेकर एलएंडटी फाउंडेशन के निर्माण किया जा चुका है। जिस पर राफ्ट बनाये जाने का कार्य भी शुरू हो चुका है। जिसके बाद मिर्जापुर के पत्थर व ग्रेनाइट से बेस प्लिंथ का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए मिर्जापुर के सुमित्रा मेसर्स के साथ 19 छोटे कॉन्टैक्टर को भी शामिल किया गया है। तो वहीं मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान के कारीगरों के द्वारा तरासी का कार्य किया जाएगा जिसके लिए राजस्थान के भरतपुर में कई अन्य कंपनियों से एलएंडटी द्वारा संपर्क किया गया है।
राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोनपुरा ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण में लगने पत्थरों का कार्य भी अब कार्यदायी संस्था एलएंडटी कराएगी। उसी के द्वारा राजस्थान में कार्यशाला भी प्रारंभ किया जाएगा। वहीं कहा हमे सिर्फ डिजाइन तैयार करने के साथ मंदिर होने तक सिर्फ सुपरविजन का कार्य करना है। तो वही अयोध्या राम घाट क्षेत्र स्थित मंदिर निर्माण कार्यशाला मी कारीगरों द्वारा की जाएगी धीरे-धीरे कार्य की गति को तेज किया जाएगा अभी बरसात का मौसम है इसके बाद कारीगरों की भी संख्या बढ़ाई जाएगी जिससे कार्य की गति आए। वही बताया कि आवश्यकतानुसार मशीनों से कटिंग का कार्य किया जाएगा।

और पढ़े  UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…