उत्तराखंड : अब राह हुई आसान, फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब के लिए स्टील गार्डर पुल बनकर हुआ तैयार ।

Spread the love

उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर भ्यूंडार गांव के समीप हेम गंगा पर 135 मीटर लंबा स्टील गार्डर पुल बनकर तैयार हो गया है। यह क्षेत्र में सबसे लंबा गार्डर पुल है। इससे हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी की राह अब कुछ आसान हो गई है। इस पुल पर 20.73 करोड़ की लागत आई है। वर्ष 2013 की जल प्रलय के दौरान हेम गंगा में बाढ़ आने से यहां बना पुल बह गया था। इससे हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी हो रही थी। हेमकुंड साहिब तक पहुंचने के लिए तीर्थयात्री गोविंदघाट से पुलना गांव तक तीन किलोमीटर वाहन से और यहां से 16 किलोमीटर तक दुरूह पैदल चढ़ाई पार करने के बाद हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं। यह पैदल ट्रैक फूलों की घाटी के लिए भी जाता है। गोविंदघाट से 13 किलोमीटर की पैदल दूरी पर स्थित घांघरिया से एक रास्ता फूलों की घाटी के लिए जाता है। वर्ष 2013 की जलप्रलय के दौरान हेम गंगा में बाढ़ आने से भ्यूंडार गांव के साथ ही पैदल पुल बह गया था। इस कारण हेमकुंड साहिब तक जाने के लिए तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को नदी पर निर्मित लकड़ी के पुल से आवाजाही करनी पड़ रही थी। लोनिवि ने यहां हस्तचालित ट्रॉली भी स्थापित की थी, लेकिन यह कुछ ही महीने बाद ही खराब हो गई थी। 

परेशानी को देखते हुए वर्ष 2014 में शासन ने हेम गंगा पर पैदल पुल के निर्माण की स्वीकृति दी थी। अब सात साल बाद यह पुल बनकर तैयार हो गया है। फूलों की घाटी जाने वाले पर्यटक भी इसी पुल से आवाजाही कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि जोशीमठ क्षेत्र में यह सबसे लंबा स्टील गार्डर पुल है।

और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल- एंबुलेंस में मरीज की जगह 90 किलो गांजा निकला, चालक गिरफ्तार, पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की सख्त

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *