हरिद्वार : ट्रेजरी में तैनात गार्ड ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या ।

हरिद्वार में ट्रेजरी वार्ड में तैनात सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच में पुलिस जुटी है। जानकारी के मुताबिक रोशनाबाद कोषागार के डबल लॉक की सुरक्षा गार्द में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने सरकारी राइफल (थ्री नोट थ्री) से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिपाही के बेटे का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था और घर से भी तनाव चल रहा था। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस के मुताबिक सिपाही सिपाही सुनील कलक्ट्रेट के ट्रेजरी गार्ड में तैनात था। बुधवार की सुबह उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर सभी अधिकारी मौजूद ।

और पढ़े  भराड़ीसैंण- विस सत्र में विधेयक पेश: लागू होगा अग्नि सुरक्षा का नया कानून, लापरवाही पर सील होंगे भवन, लगेगा भारी जुर्माना
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…