अयोध्या : जिले में उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित

Spread the love

जिले में उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पति कुंड वार्ड बनवारी टोला और निर्मोचन घाट मीरापुर बुलंदी में महापौर ऋषिकेश आयोजित कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं व जन सामान्य को संबोधित किए। इस दौरान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान राम राज्य की अवधारणा की बुनियाद है। इसको जमीनी स्तर पर साकार करने के लिए उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से मलिन बस्तियों में विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यशाला में श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, जिला नगरीय विकास अभिकरण अपनी योजनाओं के साथ भाग ले रहे हैं। महापौर ने कहा कि रामराज्य की संकल्पना श्रीधाम अयोध्या में साकार हो इसके लिए सरकारी अधिकारी और कर्मचारी और जन सामान्य जनप्रतिनिधि गण सामाजिक संस्थाएं सभी लोग मिल जुलकर जन सामान्य को जागरूक कर रही हैं। महापौर ने दोनों ही जगह कार्यशाला में एक-एक गर्भवती महिला को फलों की टोकरी दी।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली: रोड रेज में FIR को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती, कहा-चढ़ावा चोरी की खबरों के चलते किया जा रहा परेशान
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *