अयोध्या : अरब देशों में हिंदू सनातन धर्म के प्रति बढ़ता आदर भाव ।

निर्माणाधीन भव्य श्री राम मंदिर की भव्यता जहां एक और पूरे विश्व में कीर्तिमान के साथ स्थापित हो रही है.तो वही अरब देशों में भी हिंदू सनातन धर्म के प्रति आदर भाव बढ़ रहा है।दरसअल अबू धाबी में निर्माणाधीन हिंदू मंदिर में अयोध्या वासियों ने भी अपनी कार सेवा शुरू कर दी है दुबई में प्रवासी अयोध्यावासी विवेक तिवारी वैसे तो बस सिलसिले नौकरी दुबई में रहते हैं।मगर प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से निर्मित हो रहे हिंदू मंदिर में कारसेवा के लिए सपरिवार तल्लीन है। माता पर्मावती व पिता जगदीश तिवारी जो इन दिनों पुण्य कर्मों में पुत्र का साथ देने दुबई में प्रवास कर रहे हैं। अरब की धरती पर सनातन धर्म हिलोरे मार रहा है और प्रातः तथा सांयकाल में मंत्रोच्चारण की ध्वनि गुंजायमान है। अयोध्या और उसकी संस्कृति को पुलकित करती यह तस्वीरें सनातन धर्म की वसुदेव कुटुंबकम की संस्कृति को परिभाषित करती हुई दिखाई पड़ रही है। पुलकित विवेक तिवारी बड़े गर्व के साथ बताते हैं कि करीब 880 करोड रुपए की लागत से 27 एकड़ भूमि में निर्मित होने वाला यह हिंदू मंदिर भव्यता के लिए राजस्थान के लाल पत्थरों से सुशोभित होकर जल्द ही विश्व फलक पर अपनी अलौकिक छटा को भी बिखेरता हुआ दिखाई देगा।

और पढ़े  ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…