लंदन डर्बी में होने वाले निकाय चुनाव के लिए दो उत्तराखंडियों की दावेदारी, आज आएंगे नतीजे

Spread the love

इंग्लैंड के डर्बी शहर में स्थानीय निकाय चुनाव में काउंसलर का चुनाव लड़ रहे टिहरी के जय प्रकाश जोशी और बागेश्वर के गौरव के भाग्य का फैसला आज होगा। आज चुनाव परिणाम आ जाएगा। जय प्रकाश जोशी सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के प्रत्याशी हैं। उनके खिलाफ तीन अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।  

सात समंदर पार लंदन के डर्बी में आज गुरुवार को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली निवासी जय प्रकाश जोशी और बागेश्वर के गौरव भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार जोशी के खिलाफ कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। उनका मुख्य मुकाबला विपक्षी लेबर पार्टी के उम्मीदवार से है। जोशी का यह चौथा काउंसलर चुनाव है। जोशी उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी से भी जुड़े हुए हैं।

जयप्रकाश जोशी 17 साल से लंदन में रह रहे हैं। पहले वह होटल में नौकरी करते थे और वर्तमान में क्वालिटी ऑडिटर के पद पर एक कंपनी में कार्यरत हैं। ब्रिटेन के यूरोपियन लीग से अलग होने के समर्थन करने वाले कंजरवेटिव पार्टी के सिद्धांतों को देखते हुए उन्होंने चार साल पहले ही पार्टी ज्वाइन की थी।

इससे पहले वह यूके इंडिपेंडेंट पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने तीन बार स्थानीय निकाय में काउंसलर का चुनाव लड़ा था, हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिली है। इस बार भी वह डर्बी शहर के सिनफिन एंड ओसमसटॉन वार्ड से काउंसलर पद के उम्मीदवार हैं। 

बागेश्वर जिले के ग्राम चामी निवासी गौरव पांडे ने लंदन निकाय चुनाव में दावेदारी पेश की है। उनका मुकाबला डर्बी के पूर्व मेयर के साथ है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के ग्राम चामी निवासी 44 वर्षीय गौरव के पिता स्व. हरीश पांडे एमईएस से सेवानिवृत्त थे, जबकि माता मंजुला पांडे गृहिणी हैं। गौरव ने जम्मू से अपनी शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वह लंदन चले गए।

और पढ़े  Weather: उत्तर भारत समेत देशभर में मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

इन दिनों लंदन में हो रहे निकाय चुनाव में वह मैकवर्थ एंड मॉर्ले वार्ड से कंजरवेटिव पार्टी के लिए काउंसलर पद के उम्मीदवार हैं। वह पिछले चार सालों से ब्रिटेन की सत्तारूढ़ पार्टी कंजरवेटिव से जुड़े हैं। गुरुवार को होने वाले चुनाव में उनकी स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही है। गौरव का मुकाबला डर्बी के पूर्व मेयर के साथ है, उनके विपक्ष में पांच प्रत्याशी हैं। गौरव के मामा यहां अल्मोड़ा के हुक्का क्लब में रहते हैं। गौरव 2017 में अल्मोड़ा आए थे।


Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने बुशहर पर हमला टाला, ईरान बोला- हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी…


    Spread the love

    फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

    Spread the love

    Spread the love     यूनाइटेड किंगडम  इन दिनों गंभीर संक्रामक रोग मेनिनजाइटिस का प्रकोप झेल रहा है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में पिछले कुछ दिनों में हालात काफी तेजी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *