10 मई से संपूर्ण लॉकडाउन आज आए 48000 नए संक्रमित.

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान सामने आने वाले दैनिक मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। लगातार दूसरे दिन कोरोना के चार लाख दैनिक मामले दर्ज किए गए। इन सबके बीच केंद्र सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार ने कोरोना की तीसरी लहर के आने की घोषणा कर दी है। हालांकि ये लहर कब तक आएगी, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्लांट लगाया गया है। हैदराबाद में लोग कोरोना से अभी भी नहीं डर रहे हैं। कई लोग नमाज करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। वहीं, केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन ने कहा कि अगर हम सख्त मानक अपनाते हैं तो कोरोना की तीसरी लहर को टाला जा सकता है। दूसरी ओर गोवा सरकार ने नौ मई से 23 मई तक राज्यव्यापी कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने सभी मीडिया संस्थानों के लिए सामूहिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं, कर्नाटक सरकार ने कहा है कि कोरोना कर्फ्यू के असफल रहने के कारण राज्य में 10 मई से 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन.

और पढ़े  इसरो की सफलता पर PM का बधाई संदेश: वैज्ञानिकों की सराहना, एनवीएस-03 उपग्रह पर क्या बोले पीएम मोदी?
  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…