देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

 

 

सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार रात संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। आज आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 10 वर्षीय बेटी पड़ोस में अपनी मौसी के घर बच्चों के साथ खेलने गई थी। इस दौरान आटा चक्की संचालक ने उसे लालच देकर दुकान के भीतर बुलाया।

इसके बाद बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। बच्ची ने शोर मचाने पर आरोपी माैके से फरार हो गया। बच्ची ने घटना की जानकारी घर आकर मां को दी तो कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई।

और पढ़े  देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…