Weather: उत्तर भारत समेत देशभर में मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Spread the love

त्तर भारत और देश के कई हिस्सों में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग (आईएमडी) की जानकारी के अनुसार, कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

 

हिमालयी क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 17 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी राज्यों का मौसम प्रभावित करेगा। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वी और मध्य भारत में मौसम का हाल
बात अगर पूर्वी और मध्य भारत की करें तो झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार में अलग-अलग दिनों में बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 17 से 19 मार्च के बीच महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 18 और 19 मार्च को कोंकण और गोवा में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इतना ही नहीं दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

और पढ़े  नाग पंचमी- शुभ संयोग में नाग पंचमी आज,जानें पूजा की सही विधि, और महत्व

अब जानिए राष्ट्रीय राजधानी का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 18 मार्च की रात के आसपास हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    हैदराबाद में कार की टक्कर से महिला की मौत, जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद के बेटे पर केस दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के हैदराबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा 16 अगस्त को माधापुर इलाके में इनऑर्बिट मॉल के सामने…


    Spread the love

    2 हफ्ते में परमाणु बम बना लेता ईरान’: ट्रंप का तेहरान हमलों पर बड़ा दावा, होर्मुज पर कब्जे को लेकर क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान से जुड़े रणनीतिक जलमार्गों पर “लगभग नियंत्रण” कर रहा है और जल्द ही वहां पूरी तरह नियंत्रण हासिल…


    Spread the love