Warning: कॉपी जांचने वाले हो सावधान! सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की तो होगी कार्रवाई, बोर्ड का सख्त निर्देश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांचने वालों को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा न करने की हिदायत दी है। बोर्ड ने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, बोर्ड के संज्ञान में आया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल कुछ व्यक्ति सोशल मीडिया मंच पर टिप्पणियां कर रहे हैं, राय व्यक्त कर रहे हैं और अनुभव साझा कर रहे हैं। इनमें कई पोस्ट भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं तथा उनसे संबंधित पक्षों हितधारकों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है एवं अफवाहें भी फैल सकती हैं।

 

मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल कई लोगों के पोस्ट के बाद लिया फैसला

शीर्ष अधिकारी ने कहा कि परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया गोपनीय होती है तथा उस पर सख्त नियम लागू होते हैं। सार्वजनिक मंचों पर मूल्यांकन से संबंधित किसी भी भ्रामक जानकारी, अनुभव या राय को साझा करना बिल्कुल निषिद्ध है। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने या तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का कोई भी प्रयास पेशेवर आचरण का उल्लंघन है। इस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। एजेंसी

और पढ़े  आईआईटी खड़गपुर: PM मोदी विद्यार्थियों से करेंगे बातचीत, जारी करेंगे खास सिक्का, जानें दौरे का पूरा कार्यक्रम
  • Related Posts

    पुलवामा में मारा गया लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी: अरुणाचल से शाह का बयान, कहा- सिर्फ विदेशी आतंकवादी बचे

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक सदस्य के एनकाउंटर में मार गिराया। इसके जाने के बाद, कश्मीर घाटी में…

    आईआईटी खड़गपुर के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, बोले- देश की उपलब्धियों में संस्थान की बहुत बड़ी भूमिका

    नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंच गए हैं। इसके बाद वे बिहार के वैशाली…